सिख समाज ने किया 98 यूनिट रक्तदान
नजीबाबाद/बड़िया। गुरुद्वारा सिंह सभा बड़िया और हेल्पिंग हैंड कोटद्वार समाजसेवी संस्था की ओर से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सिख समाज की महिलाओं और युवाओं सहित 98 लोगों ने रक्तदान किया।
बुधवार को गुरुद्वारा बड़िया में गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष गुरदेव सिंह, सेक्रेट्री नरेंद्र पाल सिंह, ग्रंथी मंजीत सिंह, संस्था के अध्यक्ष दलजीत सिंह के निर्देशन में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया गया। एम्स ऋषिकेश टीम के डॉक्टर रंजन मुखर्जी, डॉक्टर सुहासिनी सिल, डॉक्टर दिनेश चंद, डॉक्टर विनाद थपलियाल, डॉक्टर दीपेंद्र, डॉक्टर विजय पाल और डॉक्टर रीता ने रक्तदान में सहयोग किया। सिख समाज की ओर से गुरप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, बलजिंदर सिंह, सरनजीत कौर, जसविंदर कौर, लाडा सिंह, चरनजीत सिंह, परमजीत सिंह, जोगा सिंह, गोल्डी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। हेल्पिंग हैंड संस्था के अध्यक्ष दलजीत सिंह, गुरुद्वारे के प्रधान गुरदेव सिंह ने मानवीय संवेदनाओं से जुड़े रक्तदान में सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।