फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के गिरोह के बिजनौर से जुड़े हो सकते हैं तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के गिरोह के बिजनौर से जुड़े हो सकते हैं तार
विज्ञापन

बिजनौर। मेरठ में पकड़े गए नकली दवा का कारोबार करने वाले गिरोह के बिजनौर से भी तार जुड़े हो सकते हैं। आरोपी ब्रांडेड कंपनियों के लेबल लगाकर नकली दवाइयों की सप्लाई करते थे। जिला औषधि निरीक्षक के अनुसार जिले में इस तरह का काम करने वालों की रैकी कराई जा रही है। पांच दिन पूर्व मेरठ में चार जनपदों के औषधि निरीक्षकों ने पुलिस के साथ मेरठ में करीब 25 लाख रुपये की नकली दवाई पकड़ी थी।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की टीम ने करीब चार दिन पूर्व मेरठ में गिरोह का भंडाफोड़ किया था। मेरठ जनपद की लिसाड़ी गेट पुलिस के सहयोग से चार जिलों के औषधि निरीक्षकों की टीम ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों आदिल, अफसर और मुस्तकीम को गिरफ्तार किया था। गिरोह के सदस्य आदिल ने टीम पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और एक कार क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। इन तीनों आरोपियों को न्यायालय ने 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि इस गिरोह का नेटवर्क उत्तराखंड तक फैला है। रुड़की और मंगलौर में नकली दवाई बनाने की यूनिट लगा रखी है। बिजनौर में इसके तार जुड़े हो सकते हैं, इसीलिए इसकी रैकी कराई जा रही है। आरोपी ये दवाई बेहद ही सस्ती कीमत पर दे रहे थे। एक स्ट्रिप (दवाई के पत्ते) पर 110 रुपये कीमत लिखी थी, लेकिन ये धोखेबाज उसे 20 रुपये में बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे थे। संभावना है कि यह गिरोह बिजनौर जनपद तक नकली दवाइयों की सप्लाई कर रहा था। ये किस किस को सप्लाई करते थे और किस किस तरह से ब्रांडेड कंपनियों के लेबल इस्तेमाल करते थे, उसमें ये ब्रांडेड कंपनियां भी रिपोर्ट दर्ज करा सकती हैं। शहरों से ज्यादा देहात क्षेत्रों में इन दवाओं की बिक्री की जा रही थी।
विज्ञापन

मेरठ में नकली दवाओं का भंडाफोड़ करने वाली टीम में मेरठ के जिला औषधि निरीक्षक पवन शाक्य, बिजनौर के आशुतोष मिश्रा, बुलंदशहर के दीप लाल, बागपत के वैभव बब्बर अपनी टीम और लिसाड़ी गेट के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल व भुवनेश कुमार आदि शामिल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें