फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

130 ग्राम पंचायतों में चला सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
130 ग्राम पंचायतों में चला सफाई अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की 130 ग्राम पंचायतों में शनिवार को विशेष सफाई चला। इस दौरान अधिकारियों को गांवों में जगह-जगह कूडे़ व गंदगी के ढेर मिले। पानी निकासी के नाले कबाड़ से अटे थे। बरसात का पानी नालों से बाहर निकलने से गंदगी सड़क पर फैली थी। ग्रामीणों ने सफाईकर्मियों के गांव में नहीं आने के आरोप लगाए। इस पर दो सफाईकर्मियों को लापरवाही के आरोप में कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर हर शनिवार और रविवार को संचारी रोग नियंत्रण के लिए ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चल रहा है। डीएम रमाकांत पांडेय खुद गांवों में जा रहे हैं। अभियान के क्रम में शनिवार को अफजलगढ़, कोतवाली, किरतपुर, स्योहारा और मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की 130 ग्राम पंचायतों में अभियान चला और पानी निकासी के लिए नालों की सफाई कराई गई है। एंटी लारवा स्प्रे कराया गया। डीपीआरओ सतीश कुमार ने मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की ग्राम पंचायत तैमूरदीपा का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्योहारा ब्लॉक की ग्रामपंचायत नामदारपुर चंदन में नाले घास-फूंस व गंदगी से अटे पडे़ थे। बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से गंदगी सड़कों पर फैली थी, इससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ था। डीपीआरओ ने अपने सामने नाला साफ कराया। बताया कि लापरवाही बरतने पर पंचायत के सफाईकर्मी रेखा देवी और आदित्य को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर अगली कार्रवाई होगी। यह बात भी सामने आई है कि सफाईकर्मी कई माह से पंचायत क्षेत्र की कालोनी में नहीं आ रहे हैं। ये कॉलोनी बिजनौर शहर से सटी हैं। पंचायत सचिव और प्रधान को सफाई कराने व फांगिंग कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें