फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ‘मां तुझे प्रणाम’ ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
अमर उजाला के कार्यक्रम मां तुझे प्रणाम के तहत आर्ट प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते अति
विज्ञापन
बिजनौर। अमर उजाला की ओर से आयोजित ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को अमर उजाला कार्यालय पर अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् मनीष राजपूत, डॉ. अक्षत कौशिक एवं किश्वर जैदी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आरआर पब्लिक स्कूल नूरपुर की तनिष्का यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, वालिया ग्लोबल अकेडमी नजीबाबाद की पूर्वी अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि यूनिवर्सल अकेडमी बिजनौर के आदित्य अग्रवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा सात प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें बीएसडी पब्लिक स्कूल बिजनौर की छात्रा ईफरा, एचएम पब्लिक स्कूल की छात्रा ईशानी मलिक, यूनिवर्सल अकेडमी बिजनौर के तेजस त्यागी, वीएसडी पब्लिक स्कूल की सुम्बुल परवीन, एचएम पब्लिक स्कूल की सान्वी, मूलचंद अकेडमी नजीबाबाद के देवेश तथा मॉडर्न पब्लिक स्कूल नहटौर की छात्रा तरुण कुमारी शामिल रहीं।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। इसमें जिले भर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारने का कार्य करती हैं।

अमर उजाला के कार्यक्रम मां तुझे प्रणाम के तहत आर्ट प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते अति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें