फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में एम्स बनाने के लिए सीएमओ ने शासन को भेजा प्रस्ताव, मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमन कुमार शर्मा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ाया जा रहा है। अब सीएमओ की ओर से शासन को बिजनौर में नवीन एम्स बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। एम्स बनने से बिजनौर के साथ-साथ आसपास के जिलों के लोगों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर फायदा मिलेगा।
बिजनौर को महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की पहले ही सौगात मिल गई है। यहां पिछले दो सत्रों से एमबीबीएस की पढ़ाई चल रही है। इसी बीच अब सीएमओ बिजनौर डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने शासन और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक को एम्स बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि केंद्रीय बजट 2025-26 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के लिए एक नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्वीकृति प्रदान की गई है। पत्र में कहा गया कि इस संस्थान की स्थापना के लिए बिजनौर की भौगोलिक एवं स्वास्थ्य वस्तुस्थिति बेहद अनुकूल है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं शासन के समन्वय से संस्थान के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता की प्रबल संभावनाएं है। इसलिए, यहां एम्स बनाने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें