फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड्डूवाला के जंगल में पकड़ी शराब की भट्ठी

विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव लडडूवाला के जंगल रामगंगा नदी किनारे से पकड़ी शराब व शराब बनाने के उपकरण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
लड्डूवाला के जंगल में पकड़ी शराब की भट्ठी
विज्ञापन

अफजलगढ़। आबकारी व पुलिस ने गांव लड्डूवाला के जंगल रामगंगा नदी किनारे से सैकड़ों लीटर शराब पकड़ी व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। करीब एक हजार लीटर लाहन नष्ट किया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह चार बजे आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार व उपनिरीक्षक साहब सिंह ने पुलिस बल के साथ रामगंगा नदी किनारे स्थित लड्डूवाला में शराब बनाने की दो भट्ठियों को पकड़ा। पुलिस आने की भनक लगते ही दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 150 लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। मौके पर बरामद करीब एक हजार लीटर से अधिक लाहन नष्ट किया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सीओ सुनीता दहिया ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें