फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर:: मन में ईर्ष्या नफरत नहीं रखेंगे, महाशिवरात्रि पर लें संकल्पः सुरेश दीदी

Mon, 06 Feb 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चांदपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय फीना में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में राजयोगिनी सुरेश दीदी ने महाशिवरात्रि पर किसी के प्रति मन में ईर्ष्या और नफरत का भाव नहीं रखने का व्रत रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि शिवाला कला थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह, मुख्य वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुरेश दीदी बिजनौर, वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी साधना दीदी चांदपुर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सुरेश दीदी ने बताया महाशिवरात्रि विशेष त्योहार है, इस दिन हम सब व्रत रखते हैं। उन्होंने बताया की शिव की पूजा भारत के हर एक मंदिर में होती है। बीके साधना दीदी ने राजयोग का महत्व बताया, कि राजयोग से जीवन में अनेक परिवर्तन आते हैं। जीवन सुख मय बन जाता है। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। बच्चों ने स्वागत गीत गाया। मंच का संचालन बीके महावीर ने किया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें