फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना: मतगणना स्थल के पास चप्पे चप्पे पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना स्थल के पास चप्पे चप्पे पर रहेगी नजर
विज्ञापन

बिजनौर। मतगणना स्थल में अंदर से लेकर बाहर तक चप्पे चप्पे पर कड़ी नजर रहेगी। दो हजार पुलिसकर्मियों के हाथों में सुरक्षा व्यवस्था रहनी है। पुलिस के साथ साथ पीएसी को भी तैनात किया गया है। वहीं शराब की तस्करी रोकने के लिए जिले की सीमा पर सिर्फ नेशनल हाईवे ही नहीं बल्कि छोटे और कच्चे रास्तों पर भी निगरानी की जानी है। इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है।
विधानसभा चुनाव की मतगणना होने में अब कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। उम्मीदवारों की धड़कने बढ़ी हुई हैं। वहीं समर्थक से लेकर जनता तक कयास लगा रही है। आंकड़ेबाजी में लोग उलझे हुए हैं। अपने अपने गणित के लिहाज से पसंदीदा उम्मीदवार की जीत पक्की मान रहे हैं। हालांकि हार जीत की तस्वीर मतगणना के बाद ही साफ हो पाएगी। उधर प्रशासन और पुलिस मतगणना कराए जाने की तैयारियों में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मतगणना स्थल वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का खाका तैयार कर लिया गया है। मतगणना को लेकर वेयर हाउस पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। करीब दो हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। जिसमें एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एएसपी सिटी, एएसपी देहात, एएसपी पूर्वी, सात सीओ और 20 निरीक्षक, पचास दरोगा समेत पीएसी भी तैनात रहेगी।
दस मार्च को बंद रहेंगी शराब की दुकानें बुधवार को डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि मतगणना के दिन शराब की बिक्री पर रोक से संबंधित कानून के अधीन मद्य निषेध दिवस घोषित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शांति बनाए रखने के उद्देश्य से जिला बिजनौर की समस्त विधानसभा क्षेत्रों की समस्त देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, बियर, भांग की फुटकर दुकानें, मॉडल शॉप्स, बार को पूरे दिन बंद रहेंगी। उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट मेरठ, मुजफ्फरनगर, पौड़ी, हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर से अनुरोध किया है कि मतगणना वाले दिन बिजनौर की सीमा से 8 किलोमीटर की परिधि में स्थित सभी मदिरा एवं भांग की दुकानों को बंद रखा जाए।
जिले में लागू की गई धारा 144
आगामी त्योहार और मतगणना को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। 31 मार्च तक जिले में धारा 144 लागू रहेगी। ऐसे में धारा 144 का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जिले में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

बंद रहेगा नजीबाबाद मार्ग
मतगणना के दिन दस मार्च को नजीबाबाद मार्ग बंद रहेगा। इस पर सैंट मैरीज चौराहे से आगे वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं किरतपुर से आने वाले वाहनों मंडावर की ओर से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें