फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुख्य मार्ग पर वन्यजीवों की निगरानी बढ़ी, अधिकारी सक्रिय

Tue, 04 Nov 2025 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। नगर के मुख्य मार्ग पर हिंसक वन्यजीवों के विचरण के दौरान मानव -वन्यजीव संघर्ष की संभावित आशंका के मद्देनजर वन विभाग ने जीवों पर निगरानी बढ़ा दी है। गश्त पर अधिकारी सीधे निगाह रख रहे हैं।
विज्ञापन

कालागढ़ में इंटरमीडिएट कॉलेज, संत रविदास मंदिर व सूखास्रोत में हाथी, बाघ और गुलदार का विचरण बढ़ गया है। सुरक्षा बैरियर 2/6 से इंटर कॉलेज व पुराना कालागढ़ बाजार तक राहगीरों व स्कूली बच्चों की सुरक्षा की वन विभाग को चिंता सता रही है। वन्य जीव पुराना कालागढ़ में घरों के सामने से गुजर रहे हैं। जिनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लोग स्टेटस लगा रहे हैं। वनक्षेत्राधिकारी एनके रूवाली के अनुसार वह स्वयं रात्रि में गश्त में शामिल हैं।


लोगों की चिंता बरकरार
पुराना कालागढ़ निवासी हाजी रईस अहमद का कहना है कि हाथी और बाघ के मार्ग पर दिखाई देने से सुबह शाम नई काॅलोनी तक आवागमन जान हथेली पर रखने के समान है। इस्लामनगर की पूर्व प्रधान राखी काला का कहना है कि सीमावर्ती खेतों में गन्ने की फसल हाथी के निशाने पर है। किसान परेशान हैं। कैलाश चंद्र, धीरेंद्र नेगी, विनोद नेगी, अनिल जोशी, वीरेंद्र रावत की फसलों को नुकसान पहुंचा है। वन्यजीवों को वनों में ही रोका जाए। इसका स्थायी हल निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें