फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चिकित्सक के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-अफजलगढ़ सीएचसी में तैनात है आरोपी पति, जेठ-जेठानी और सास-ससुर पर भी आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अफजलगढ़ सीएचसी में तैनात अंकित चौधरी की पत्नी राधिका चौधरी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने अपने पति, जेठ-जेठानी और सास-ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

शादी के बाद ससुराल पक्ष ने उनसे 80 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। इसके बाद तलाक का मुकदमा दायर किया गया। वर्ष 2023 में उनके पति ने एक एमबीबीएस युवती से दूसरी शादी कर ली। राधिका का कहना है कि वर्ष 2025 में न्यायालय ने उनके पक्ष में आदेश दिया था। इस आदेश में 25 हजार रुपये मासिक भरण-पोषण और 20 लाख रुपये देने का निर्देश था। साथ ही उन्हें घर में रहने का अधिकार भी दिया गया था। आरोप है कि परिवार के लोग समझौते के नाम पर घर पहुंचे, पर शर्तों का पालन नहीं किया। उन पर नौकरी करने, बच्चे का खर्च उठाने और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया गया। बच्चे के नाम पर भी रुपये मांगने का दबाव था। उनके बैंक खाते से पांच लाख रुपये भी निकाल लिए गए। विरोध करने पर उन्हें और बच्चे को जान से मारने की धमकी दी गई। करीब आठ माह पहले उनका मोबाइल छीनकर मारपीट भी की गई। राधिका ने 12 जुलाई को जेठ, जेठानी, सास और ससुर पर उन्हें घर से निकालने का आरोप लगाया है। सीओ अभय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें