विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रकाश चंद शुक्ला ने पांच और छह साल की दो बच्चियों से दुष्कर्म करने का दोषी पाते हुए मनोज कुमार को 40 वर्ष के कारावास और एक लाख 20 हजार रुपए के अर्थ दंड की सजा सुनाई है। अर्थ दंड की राशि में से 50-50 हजार रुपया दोनों पीड़ित बच्चियों को प्रतिकर धनराशि के रूप में दिया जाएगा।