फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जहां शावक की मौत हुई, वहां मादा गुलदार आकर बैठी

Tue, 09 Jan 2024 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदक (बिजनौर)। सोमवार की देर रात्रि थाना मंडावर क्षेत्र के ग्राम बादशाहपुर के पास जहां दुर्घटना में शावक की मौत हुई, मंगलवार की शाम वहां मादा गुलदार आकर बैठ गई। गुलदार को सड़क पर देख ग्रामीण दहशत में आ गए। इससे रास्ता भी जाम हो गया। वहीं सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

सोमवार की रात बादशाहपुर के पास दुर्घटना में गुलदार की शावक की मौत के बाद वन विभाग की टीम शव को अपने साथ ले गई थी। मंगलवार की देर शाम शावक की तलाश में मादा गुलदार घटना स्थल पर आकर बैठ गई। मादा गुलदार ने सड़क पर चलने बाले राहगीरों पर हमले का प्रयास किया। घटना की सूचना वनविभाग के अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे रेंजर महेश गौतम और एसडीओ ज्ञान सिंह ने राहगीरों को सुरक्षित उस स्थान से रवाना किया। साथ ही ग्रामीणों को गुलदार से बचाव के तरीके भी बताए। एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को यहां पर पिंजरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें