नांगलसोती। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में गन्ना डालकर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई।
गांव चंदोक निवासी अक्षित (25) पुत्र अजेंद्र ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना तौलने के लिए उत्तम शुगर मिल बरकातपुर पर गया था। मंगलवार की तड़के वह गन्ना तौल कर लौट रहा था, तभी चीनी मिल के समीप अनियंत्रित होकर उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई। सूचना मिलते हीं नांगल पुलिस और किसान घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने किसानों की मदद से क्रेन के द्वारा ट्रैक्टर-ट्राॅली और युवक को बाहर निकाला। ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। युवक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। परिजनों के कोई कार्रवाई न करने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटना में मारे गए युवक का परिजनों ने नम आंखाें से अंतिम संस्कार कर दिया।
नांगलसोती-अक्षित (फाइल फोटो)