फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्हेड़ी में गोकशी करते दो पकड़े गए

Mon, 16 Jan 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर जिले के नजीबाबाद में पुलिस ने कल्हेड़ी क्षेत्र में छापा मारकर गोकशी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गोकशी का सामान और मीट बरामद किया। 
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार की तड़के कल्हेड़ी क्षेत्र में छापा मारा। छापे के दौरान खंडहरनुमा मकान में गोकशी पकड़ी गई। पुलिस को देखकर लोग कुछ लोग भाग गए, जबकि पुलिस ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी तेजेंद्र यादव के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने मौके से चार गोवंश, गोकशी में प्रयुक्त औजार कब्जे में लिया। थाना प्रभारी के अनुसार मौके से असलम और यूसुफ को गिरफ्तार कर गोकशी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मौके से फरार चिह्नित अपराधियों की तलाश की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामानंद कुुशवाहा ने गोकशी में लिप्त फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस को निर्देश दिए। 
थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में गोकशी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। कहा कि अगर क्षेत्र में गोकशी की पुनरावृत्ति में कोई भी लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें