बिजनौर में शराब की एक पेटी पर एक फ्री मिलने पर दुकान पर लगी भीड़ और सिर पर पेटी रखकर ले जाता व
- फोटो : mathura
बिजनौर। शराब पर मिल रही छूट का फायदा उठाने के लिए तमाम सुराप्रेमी दौड़ पड़े। दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक भीड़ लग रही। धक्का मुक्की के हालात हो गए। भीड़ सड़क तक पहुंची तो जाम लग गया।
शुक्रवार को बिजनौर शहर की दो मॉडल शॉप पर ऑफर दिया गया। एक के साथ एक पेटी फ्री की खबर मिलते ही सुबह से ही भीड़ जुट गई। लोगों ने घंटों तक जद्दोजहद करते हुए शराब खरीदी। नजारा ऐसा रहा कि कोई सिर पर पेटी ढोकर ले जा रहा है तो कोई मुंह छिपाकर। बता दें कि नई शराब नीति के तहत जिले में शराब के ठेका लाइसेंस लॉटरी के जरिए दिया जा चुका है। नए लाइसेंसधारियों को एक अप्रैल से अपनी दुकान खोलनी है। ऐसे में मौजूूदा लाइसेंसधारी 31 मार्च की शाम तक ही शराब बेच पाएंगे। इसके बाद बचे हुए स्टॉक को विभाग जब्त करते हुए नष्ट कर देगा। ऐसे में अपने स्टॉक को खत्म करने के लिए तमाम शराब की दुकानों पर ऑफर दे दिया गया। दुकानदारों ने ऑफर के बैनर लगा दिए हैं। भीड़ के चलते बिजनौर में नगीना रोड और नजीबाबाद रोड पर कई बार जाम की स्थिति बनी।