फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बेसन में मटर की मिलावट, दूध की पतली है धार...

Sat, 29 Mar 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यदि आप बाजार से सामान खरीद रहे हैं तो उसकी शुद्धता भी जांच लें। खाद्य सुरक्षा विभाग के आंकड़े स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने के लिए काफी हैं। इस वित्तीय वर्ष में अब तक 546 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें से 172 नमूने जांच में फेल हो गए। वहीं एडीएम प्रशासन की कोर्ट से 163 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 1.2 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।
विज्ञापन

मिलावट की बात करें तो बेसन में मटर मिलाई जा रही है तो दूध में सबसे ज्यादा पानी की मिलावट है।
बाजारों में मिलने वाले खुले सामान को सस्ता समझकर खरीद रहे हैं तो उसमें मिलावट हो सकती है। यह दावा खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का है। पिछले एक साल में ऐसे कई मामले हुए, जिसमें सैकड़ों लोग बीमार हो गए। चांदपुर में पिछले नवरात्रों में कुट्टू का आटा खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे। जब कुट्टू की जांच कराई गई तो पता चला उसमें फंगस मिली थी। ऐसा ही हाल बेसन के नमूनों का है। जब बाजार में बिक रहे सस्ते बेसन की जांच हुई तो उसमें मटर पाई गई। वहीं दूध में पानी की सबसे ज्यादा मिलावट मिली।
n मिलावट के खिलाफ चल रहा अभियान : नादिर अली डीओ खाद्य सुरक्षा बिजनौर नादिर अली ने बताया कि जिले में लगातार अभियान चल रहा है। खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। जो नमूने फेल आए हैं, उन पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें