फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रेन के पहिये से धुआं निकला तो 15 मिनट खड़ी रही

Tue, 05 Aug 2025 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में तकनीकी खराबी आने से हबीबवाला व पुरैनी स्टेशन के बीच खड़ी दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस व न - फोटो : अलीगंज में नगला पड़ाव पर जाम में फंसी एंबुलेंस।
विज्ञापन
नगीना/धामपुर। दरभंगा से अमृतसर जा रही ट्रेन के पहिये में अचानक धुआं व चिंगारी निकलने से ट्रेन को करीब 15 मिनट तक हबीबवाला व पुरैनी रेलवे स्टेशन के बीच रोकना पड़ा। बाद में टेक्निकल कमी को ठीक करने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन

नगीना जीआरपी के इंचार्ज रोहिताश कुमार ने बताया मंगलवार की शाम करीब 6:15 बजे दरभंगा से अमृतसर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही धामपुर रेलवे स्टेशन को छोड़ते हुए नगीना की दिशा की तरफ रवाना हुई, तभी उसके एक डिब्बे के पहिया से चिंगारी व धुंआ निकलने लगा। यह देख स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना ट्रेन चालक को दी।
उनके अनुसार इसके बाद ट्रेन को हबीबवाला व पुरैनी स्टेशन के बीच खंभा नंबर 1461 पर रोक दिया गया। ट्रेन में चल रहे टेक्निकल कर्मचारियों ने समस्या को ठीक किया। इसके चलते करीब 15 मिनट ट्रेन रुकी रही। नगीना रेलवे स्टेशन मास्टर ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कभी-कभी ट्रेन के पहिए के ब्रेक जाम हो जाने के चलते ही ऐसी समस्या सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें