फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहीं हुई सुनवाई तो खुद ही गड्ढे भरने लगे क्षेत्रवासी

Fri, 05 Sep 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
जलालाबाद फ्लाईओवर के बीचोबीच गहरा गड्ढा भरते क्षेत्रवासी। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। मेरठ-पौड़ी हाईवे के जलालाबाद फ्लाईओवर मार्ग के गहरे गड्ढों की प्रशासन ने अनदेखी की तो क्षेत्रवासियों ने स्वयं ही मार्ग के गड्ढे भरने शुरू कर दिए हैं। बुधवार की रात महिला सहित दो बाइक सवार गड्ढे को बचाते हुए दुर्घटना का शिकार हुए है। जलालाबाद फ्लाईओवर मार्ग पर काफी समय से गहरे गड्ढे हैं।
विज्ञापन

बुधवार की रात फ्लाईओवर पर गड्ढों से बचाते हुए एक बाइक ट्रक से टकरा गई। बाइक पर सवार घिसटपुरी निवासी महिला और उसका पुत्र घायल हो गए। फ्लाईओवर के गड्ढों से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। शिकायत के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों ने हाईवे मार्ग को दुरुस्त नहीं कराया। बृहस्पतिवार को जलालाबाद निवासी मो. आदिल, मो. मुशाहिद उर्फ बिट्टू, मो. शाकिर ने कई साथियों के साथ फ्लाईओवर मार्ग के गड्ढों को भरना शुरू कर दिया।
ई-रिक्शा से कंकरीट और मलबा गड्ढों में भरा गया, जिससे गड्ढे समतल हुए और राहगीरों को आवागमन में राहत मिली। तीनों युवकों के कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि जलालाबाद फ्लाईओवर से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन फ्लाईओवर के बदहाल मार्ग को दुरुस्त नहीं कराया जाना निराशाजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें