फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अस्पताल पहुंचने तक बह गया था राजकुमार का 75 फीसदी खून

Fri, 05 Sep 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नायब तहसीलदार राजकुमार का फाइल फोट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर की सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार राजकुमार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हुआ कि अस्पताल में पहुंचने तक उनके शरीर का 75 फीसदी खून बह चुका था। उन्होंने सुबह हल्का नाश्ता किया था।
नायब तहसीलदार की कनपटी के दाएं ओर से गोली से चली जो दिमाग को चीरते हुए बाएं ओर से बाहर निकल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण शॉक एंड हेमरेज ड्यू की एंटी मार्टम फायर एंड आर्म इंजरी निकला है। वहीं, उनके पेट से भोजन के करीब 100 ग्राम ही अपशिष्ट ही निकले। इसके अलावा शरीर के अन्य किसी हिस्से पर कोई निशान नहीं मिला।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी स्थिति में हृदय तेजी से काम करता है। जिससे खून तेजी से शरीर से बाहर निकलता है। इसलिए, उनका ज्यादातर खून नसों से बाहर निकल गया। शरीर में केवल 25 प्रतिशत रक्त ही शेष रह गया था।
ये था मामला : बुधवार सुबह करीब दस बजे नायब तहसीलदार राजकुमार ने अपने सरकारी आवास के कमरे में खुद को बंद करने के बाद पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। बृहस्पतिवार को दोपहर में तहसील में नायब तहसीलदार की आत्मशांति के लिए राजस्वकर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण किया। तहसील में दिनभर कामकाज के साथ कर्मचारी राजकुमार को लेकर चर्चाएं करते रहे। राजस्वकर्मी इस हादसे को लेकर गमजदा थे।
परिवार में कलह को माना जा रहा प्राथमिक कारण

बिजनौर। नायब तहसीलदार राजकुमार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मगर आत्महत्या के पीछे वजह को लेकर पुलिस और प्रशासन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया र्है। प्राथमिक तौर पर परिवार में कलह को खुदकुशी का कारण माना जा रहा है। उधर परिवार सदमे हैं, ऐसे में कोई वजह पूछने को भी तैयार नहीं है।
बागपत के रहने वाले नायब तहसीलदार राजकुमार फिलहाल बिजनौर की सदर तहसील में तैनात थे। इससे पहले नजीबाबाद और नगीना में भी रह चुके हैं। बताया गया कि जिस समय उन्होंने गोली मारी, उस वक्त उनके सरकारी आवास में सिर्फ चार ही लोग मौजूद थे, माता-पिता, पत्नी, दो साल की बच्ची और खुद राजकुमार। अब मौत के साथ ही आत्महत्या की वजह राजकुमार के साथ ही दफन हो गई। माता पिता और पत्नी भी कुछ समझ नहीं पाए। फिर भी परिवार में कलह को लेकर आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात प्राथमिक तौर पर पुलिस की ओर से कही जा रही है।
विज्ञापन


आत्महत्या करने का क्या कारण रहा, इसकी जांच की जा रही है। परिवार के लोगों से भी बातचीत करते हुए पता लगाने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल परिवार के लोग भी गमजदा है, ऐसे में बात करना भी ठीक नहीं है। ....संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें