फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परिचालकों के अभाव में हर रोज नहीं घूमते 15 बसों के पहिए

विज्ञापन
बिजनौर में परिवहन विभाग की वर्कशॉप में परिचालकों के अभाव में खड़ी बसें।
विज्ञापन
- बस खड़ी होने से डिपो को हो रही राजस्व की हानि
विज्ञापन


-71 परिचालकों की बिजनौर डिपो में चल रही कमी
-159 परिचालक बिजनौर डिपो में कर रहे ड्यूटी
-122 बसों का बिजनौर डिपो से किया जा रहा है संचालन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भले ही परिवहन विभाग डिपो को अच्छी आमदनी होने का दावा करता हो। मगर, परिचालकों की कमी से बिजनौर डिपो की 15 बसों के पहिए नहीं घूम रहे हैं। इससे परिवहन विभाग को राजस्व की हानि हो रही है। परिचालकों की कमी से पिछले कई महीने से यह समस्या बनी हुई है।


बिजनौर डिपो से 122 बसों का संचालन किया जाता है। इनमें निगम की 77 और अनुबंधित 45 बस शामिल हैं। इन बसों के लिए डिपो पर वर्तमान में 159 परिचालक तैनात हैं। जिनमें 148 संविदा चालक और 11 नियमित चालक हैं। मगर, अभी भी परिचालकों की कमी से बिजनौर डिपो की बसें वर्कशॉप में खड़ी हो रही हैं।
विज्ञापन

बिजनौर डिपो पर 71 परिचालकों की कमी है। परिचालकों की नियुक्ति के लिए परिवहन विभाग की ओर से मुख्यालय को मांग भेजी गई है। मगर, समस्या का निदान नहीं हो सका है। इसके अलावा परिचालकों की कमी से बिजनौर डिपो को रोजाना अनुमानित दो लाख रुपये राजस्व की हानि हो रही है।

15 दिसंबर को होगी चालक पद के लिए भर्ती
बिजनौर डिपो पर परिचालक और चालक भी कम है। इसके चलते डिपो पर चालकों की भर्ती 15 दिसंबर को की जाएगी। चालक पद के लिए 14 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक अपने संबंधित कागज एआरएम कार्यालय में जमा कराएं।

डिपो पर 2:16 के अनुपात में होती है परिचालकों की तैनाती
बिजनौर डिपो पर परिचालकों की कमी चल रही है। डिपो पर परिचालकों की तैनाती 2:16 के अनुपात में की जाती है। इसलिए परिचालकों की संख्या बसों की संख्या से दोगुनी होनी चाहिए। तभी रोडवेज बसों का परिचालन ठीक से हो सकेगा।
विज्ञापन


बिजनौर डिपो पर करीब 71 परिचालकों की कमी चल रही है। जिसकी वजह से रोडवेज बसें खड़ी रह जाती हैं। परिचालकों की नियुक्ति के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। अगर परिचालकों की नियुक्ति हो जाती है तो बसों का परिचालन ठीक हो जाएगा।....धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें