फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश, ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों को नुकसान

विज्ञापन
नजीबाबाद के मंडावली में वर्षा के जलभराव से गेंहू की फसल प्रभावित। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बारिश, ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों को नुकसान
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि ने गेहूं और सरसों किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर खींच दी है। तेज हवाओं के साथ वर्षा से गेहूं की फसल गिर गई, सरसों की फसल को भी नुकसान हुआ है। वहीं, ग्रीष्मकालीन गन्ने की बुवाई पर बुरा असर पड़ा है। खस्ताहाल सड़कों के गड्ढों में जलभराव होने राहगीरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

मंगलवार रात एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से जन-जीवन प्रभावित हुआ। नगर सहित जलालाबाद, नांगलसोती, भागूवाला, मंडावली क्षेत्र में वर्षा हुई। मंडावली में वर्षा के साथ ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा। तेज हवा और वर्षा ने कई किसानों की गेहूं की फसल गिर गई। ग्रीष्मकालीन गन्ने की बुवाई के लिए तैयार की गई जमीन में जलभराव होने से बुवाई प्रभावित हो गई। क्षेत्रीय किसानों जल सिंह, लोकेंद्र सिंह, राजीव, ब्रह्मपाल सिंह, मूला सिंह, राजवीर सिंह, सत्यपाल सिंह आदि का कहना है कि इस वक्त ग्रीष्मकालीन गन्ने की बुवाई के लिए जमीन तैयार की जा रही है, लेकिन अचानक वर्षा से खेल बिगाड़ दिया। वर्षा ने गेहूं की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचा है। किसानों ने प्रशासन से गेहूं की फसल का नुकसान होने वाले किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। नेशनल हाईवे सहित खस्ताहाल संपर्क मार्गों के गड्ढों में वर्षा का पानी जमा होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें