फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से फिर भीगी गेहूं की फसल, गुणवत्ता और उत्पादन प्रभावित हुआ

विज्ञापन
नजीबाबाद में गेहूं की कटाई करते किसान - मजदूर। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बारिश से फिर भीगी गेहूं की फसल, गुणवत्ता और उत्पादन प्रभावित
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवार रात बारिश और आंधी ने गेहूं व आम की फसल पर मुसीबत बनकर टूटीं। आंधी में जगह जगह पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों पर गिरने से जिले भर में सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। निगम कर्मचारी दिन भी बिजली की लाइन दुरुस्त करने में लगे रहे।
जिले में अब भी किसानों के खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है। बारिश से गेहूं की फसल पहले ही काली हो चुकी थी, इस बारिश से और नुकसान हुआ है। खेतों में जो फसल खड़ी है उसकी बालियां भी अब बहुत टूटेंगी। फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों बुरी तरह प्रभावित होंगे। आंधी से सोमवार सुबह आम के बागों में पेड़ों के नीचे टूटे आम के ढ़ेर लगे रहे। जिला मुख्यालय पर आंधी की वजह से बिजली देर रात तक बाधित रही।
विज्ञापन

चंदक। आंधी और बारिश ने गेहूं की फसल को बहुत नुकसान पहुंचाया है। आम के कारोबारी सलीम, कफील, सकील,नरेश, धर्मवीर आदि ने बताया की इस बार बागों मे बौर देरी से आया था। इस समय आम की डंठल कमजोर होती है। रात्रि आई आंधी ने आधी फसल बर्बाद कर दी है ।
रेहड़। रविवार रात आंधी बारिश से क्षेत्र में जगह-जगह पेड़ व बिजली के तार टूटने से कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीण विमल, मनोज, राजेश, मुनेश, सचिन आदि ने बताया कि आंधी बारिश से रात से बिजली आपूर्ति ठप्प है, जिसके चलते पेयजल की समस्या भी खड़ी हो गई है। जेई रंजीत मौर्या का कहना है कि कल्लूवाला व केहरिपुर आदि कई स्थानों पर पोल व तार टूट जाने से आपूर्ति बाधित हुई है। टीम भेज दी गई है।
हल्दौर। रविवार रात हल्दौर व देहात क्षेत्र में तीव्र हवा के साथ बारिश भी हुई। गांव फड़ियापुर, नांगलजट, पैजनियां, अम्हेड़ा, नवादा तुल्ला, तोहफापुर आदि स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर जाने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे हल्दौर के करीब 100 व पैजनियां बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले करीब 50 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कई स्थानों पर जेई रामेश्वर सिंह ने लाइनों का दुरुस्तीकरण शुरू कराकर 16 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति चालू कराई।
अफजलगढ़। रविवार रात बारिश के साथ आए तूफान से अनेक स्थानों पर बिजली के तार क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप पड़ी है। इस्लामनगर तथा सुभाष नगर तथा दो अन्य गांवों में बिजली गिरने से गांव वालों के विद्युत उपकरण फूंक गए। बिजली गुल होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल समस्या से जूझना पड़ा। विद्युत निगम के जेई गजेंद्र सिंह का कहना है कि लाइनों की मरम्मत कराकर शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
नहटौर। क्षेत्र मेंढक्का कर्मचंद विद्युत उपकेंद्र पर चार फीडर हैं, जिसमें एक जेई व एक टीजीटू कर्मचारी के अलावा छह संविदा लाइनमैन हैं। राजेश कुमार, त्रिलोकचंद, रविंदर कुमार, केशव, प्रमोद कुमार, साजिद, नासिर आदि का कहना है कि आंधी तूफान आने पर लाइन खराब होने से विद्युत सप्लाई बाधित है। एक्सईन वीरेंद्र कुमार का कहना है कि समस्या का समाधान कराया जा रहा है।
आंधी-बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत
नींदडू। रविवार रात तेज हवा के साथ हुई आम की फसल और गहाई के इंतजार में खेत में पड़े गेहूं को नुकसान पहुंचा है। राजाराम, मोहम्मद रफी, अरशद अली तथा मोहन सिंह आदि किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में कटे पड़े गेहूं को अधिक नुकसान हुआ है। उधर, तेज हवा से आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

-----
आंधी और बारिश से गेहूं की गहाई प्रभावित
फोटो-04एनजेडबी06आर
जलालाबाद/नजीबाबाद। रविवार की रात अचानक तेज हवा गरज और चमक के साथ बारिश हुई। खेतों पर गेहूं की गहाई कर रहे किसानों को परेशानी हुई। रविवार रात 10 बजे तेज हवा के साथ आई आंधी से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। कुछ क्षेत्रों में पूरी रात आपूर्ति ठप होने से जनजीवन प्रभावित हुआ।

रेहड़ में आंधी से तिरछे हुए विद्युत पोल।- फोटो : BIJNOR

हल्दौर आंधी से खराब हुई विद्युत लाइन को सही करते कर्मचारी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें