फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी प्रबोधानंदगिरी का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी प्रबोधानंदगिरी का स्वागत किया
विज्ञापन

अफजलगढ़। हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंदगिरी के एक कार्यक्रम के दौरान लोनिवि के बंगले पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहना व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
शनिवार को प्रबोधानंदगिरी ने प्रवास के दौरान कहा कि वह पूरे देश में हिंदुओं व संगठन को जागृत करने के लिए पूरे देश व प्रदेश में प्रवास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश का माहौल देखकर लगता है कि जैसे यह देश ही हिंदुओं का न हो। सरकार भी हिंदुओं से अच्छा व्यवहार नहीं करती। कोरोना के चलते लॉकडाउन का मस्जिद -चर्च में कोई पालन नहीं हुआ जबकि हिंदुओं पर थोपा गया। हिंदुओं के मंदिर खोलने से पहले शराब के ठेके खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बढ़ती हुई जनसंख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि वह चार पांच साल से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की बात कहकर सरकार को चेता रहे हैं। कानून बनाने को लेकर पिछले साल यात्रा भी निकाली थी। उन्होंने कहा कि कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर उसका पालन होना चाहिए। जो इसका पालन न करे, सरकार उन्हें जो सुविधाएं दे रही है वह बंद की जानी चाहिए। यदि कोई तीसरा बच्चा पैदा करता है तो उसका वोट डालने का अधिकार बंद कर दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डा. तेजपाल सिंह, रामबीर सिंह, संदीप कुमार, संजय चौहान, मनोज, रंजीत पंवार, नितिन, नीलम सिंह, आशा रानी, सीमा रानी तथा साधना रानी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें