काव्य पाठ से छात्राओं को किया प्रेरित
बिजनौर। आरबीडी कॉलेज के हिंदी विभाग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत काव्य पाठ के माध्यम से छात्राओं को प्रेरित किया गया।
शनिवार को आर बीडी कॉलेज में हिंदी विभाग व रासेयो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित काव्य पाठ का शुभारंभ कालेज की प्राचार्य डॉ जकिया रफत ने रानी भाग्यवती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर डॉ. रफत ने शायर जावेद अख्तर के नज्म ‘हवाओं से कह दो कि अपना रुख बदलना छोड़ दे’ सुनाई। प्रोफेसर शारदा द्विवेदी ने कवि गोपाल दास नीरज की कविता ‘जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाए’ सुनाई। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज के 33 शिक्षकों ने कविता पाठ किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं ने भी काव्य पाठ में रुचि ली। कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीरु व डॉ. शारदा द्विवेदी ने भी विचार रखे।