फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल लिपिकों की हड़ताल हुई समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तौल लिपिकों की हड़ताल हुई समाप्त
विज्ञापन

नहटौर। धामपुर शुगर मिल के तौल लिपिकों व मिल प्रशासन के अधिकारियों के बीच वार्ता होने के बाद तौल लिपिकों की हड़ताल खत्म हो गई। गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल शुरू हो गई।
विज्ञापन

धामपुर शुगर मिल के तौल लिपिकों ने मानदेय बढ़ोतरी व मिल गेट पर गन्ने के ट्रकों को सही तरह से तौलने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी थी, जिससे गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल बंद हो गई थी। अस्थायी तौल लिपिकों ने गांव बालापुर के एक बैंक्वेट हॉल में एकत्रित होकर रणनीति बनानी शुरू कर दी थी। मामले की सूचना पर मिल अधिकारियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची थी। रविवार रात को वार्ता होने के बाद आपसी सहमति नहीं बन पाई थी। सोमवार सुबह दोबारा वार्ता हुई, इसमें आपसी सहमति बनने पर हड़ताल खत्म करते हुए तौल लिपिकों ने गन्ना क्रय केंद्रों पर पहुंचकर तौल शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि हड़ताल खत्म कर तौल लिपिक काम पर लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें