फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बूंदाबांदी से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया और लोगों को ठंड का अहसास होनेे लगा। बूंदाबांदी होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। वहीं मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। बूंदाबांदी से बचने के लिए लोग छतरी लेकर घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन


जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का रुख बदला हुआ है। बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ती जा रही है। बाइक पर भी लोग ठिठुर गए। वहीं कुछ जगह लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव भी जलाए। लोग बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर ही घरों से बाहर ले गए। मंगलवार को धूप नहीं निकलने से दिन में शाम जैसा माहौल रहा। बूंदाबांदी होनेे से अभी और ठंड बढ़ेगी। दो दिन में अधिकतम तापमान में 5.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि बूंदाबांदी होने से तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। बुधवार को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें