फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कादराबाद-गमगीन माहौल में हुआ छात्रों का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद। सड़क हादसे में मौत के बाद दोनों छात्रों के शव गांव पहुंचे तो पूरा गांव गमजदा हो गया। गमगीन माहौल में छात्रों के शवों का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

सोमवार शाम गांव चौहड़वाला निवासी लवी और बॉबी कादराबाद से वापस घर लौट रहे थे, जिनकी बाइक चौहड़वाला गेट के समीप किसी वाहन की चपेट में आकर गिर गई। बाइक सवार युवक लवी 20 वर्ष पुत्र महीपाल की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि बॉबी 24 वर्ष पुत्र कौशल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव गांव पहुंचने पर काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। युवकों का कालागढ़ रामगंगा घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में दो युवकों के सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु से शोक की लहर है। दोनों युवक अभी अविवाहित थे, मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें