फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार

Thu, 01 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में बुधवार को हुई तेज बारिश से हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर जिले में बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दिला दी। बारिश से किसानों को भी बहुत राहत मिली है। बारिश से गेहूं, धान सहित सभी फसलों का विकास और तेजी से होगा।
विज्ञापन

गर्मी और उमस ने जिलेवासियों का जीना मुहाल कर रखा था। मंगलवार को दोपहर से ही बादल छाने से बारिश की उम्मीद की जा रही थी। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे हल्की बारिश शुरू हुई। कुछ देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से नई बस्ती, जाटान, काजीपाड़ा, चाहशीरी, भाटान आदि मोहल्लों में पानी भर गया। राहगीर बारिश में भीगते हुए गंतव्यों को पहुंचे। बारिश तीन बजे तक होती रही। बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है तथा गर्मी व उमस से राहत मिल गई है। निगम अधिकारियों के अनुसार अगर मौसम ऐसा ही ठंडा रहा तो बिजली का लोड कम हो जाएगा। लोड कम होने से फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। वहीं बारिश फसलों के लिए भी वरदान साबित होगी। इस समय बारिश से गन्ने और गेहूं की फसल का विकास और ज्यादा होता है। किसान महकार सिंह, निरंकार सिंह आदि के अनुसार बारिश से मौसम में भी राहत मिलने से गन्ने की फसल ज्यादा तेजी से बढ़ती है। वहीं बुधवार सवेरे से हो रही बारिश से किसानों के चेेहरे खिल गए। किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के वरदान के रूप में साबित हुई है। गन्ने, पशुचारे और धान की फसल को इस समय सिंचाई की जरूरत थी। 
अधिकांश किसान सूखे के कारण फसलों की सिंचाई भी करने लगे थे। गांव मोहम्मदपुर सादा के इंदर सिंह, भारत सिंह, कुलदीप सिंह, भूदेव सिंह का कहना है कि पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। बारिश होने से लोगों को गरमी से राहत मिली है। बारिश का बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें