फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमे आप पर गर्व है, हम आपके साथ हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
हमें आप पर गर्व है, आपके साथ हैं हम
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे अधिकारियों व कर्मचारियों के सम्मान में पूरा जिला खड़ा हो गया। घरों की छतों, बालकनी और दरवाजे पर खड़े होकर तालियां और थालियां बजाई। पांच मिनट नहीं आधे घंटे तक यही होता रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले चिकित्सकों, उनके स्टाफ, पुलिसकर्मी, एयरपोर्ट स्टाफ आदि के सम्मान में पांच बजे पांच मिनट तक घरों में थाली, ताली, शंख आदि बजाने का आह्वान किया था। जिलेवासी सुबह से ही जनता कर्फ्यू के दौरान घरों में थे। सभी को शाम पांच बजने का इंतजार था। कई जगह पर लोग पौने पांच बजे से ही शंख, थाली, ताली बजाने लगे। उन्हें देखकर पड़ोसी भी बाहर आ गए और थाली, शंख आदि बजाने शुरू कर दिए। हिंदू मोहल्ला हो या मुस्लिम पूरा समाज कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने वालों के सम्मान पर घरों की छत पर व मकानों के घर के आगे खड़े हो गए। बड़े ही नहीं बच्चे भी इसमें बढ़ चढ़कर शामिल हुए।
विज्ञापन

भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी व उनके पति एश्वर्य चौधरी ने भी घर के अपने बच्चों के साथ खड़े होकर थाली बजाई। उनके समर्थकों ने भी गांवों में थाली बजाई। रामबाग घेर, जाटान, काजीपाड़ा, नई बस्ती, आदर्शनगर, आवास विकास, चाहशीरी में सब जगह यही नजारे देखने को मिले। बहुत से लोगों ने मोबाइल पर देशभक्ति की रिंगटोन भी बजाईं।
विज्ञापन

जिस वक्त गीता नगरी में थाली, शंख और ताली बजाई जा रही थी तभी अफसरों का काफिला वहां से निकल रहा था। कॉलोनी वासियों ने और जोर से ताली बजाकर अफसरों को गर्व का अनुभव कराया। काफिले में डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी संजीव त्यागी, सीडीओ केपी सिंह, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसडीएम बृजेश कुमार, शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा भी शामिल थे। अफसरों को कॉलोनीवासियों ने सेल्यूट भी किया। एसपी संजीव त्यागी ने हाथ हिलाकर कॉलोनीवासियों का अभिवादन किया तो बाकी पुलिसकर्मी भी थैंक्स बोलते नजर आए। वरिष्ठ चिकित्सक डा.प्रकाश और डा.बीना ने अपने अस्पताल में थाली बजाकर अफसरों के पैदल मार्च का स्वागत किया। पंजाबी कॉलोनी में भी खूब शंख बजे। पंडित ललित शर्मा ने अपने आवास पर तो डा.नीता ने अपने अपने परिजनों के साथ अस्पताल की छत पर घंटे बजाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें