फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम निभा रहे अपना फर्ज, जनता बरते सजगता

विज्ञापन
बिजनौर स्टाफ नर्स रीना। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
हम निभा रहे अपना फर्ज, जनता बरते सजगता
विज्ञापन

देश में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, मगर तमाम आशंकाओं और घबराहट के बीच कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मी अपनी ड्यूटी कर रही हैं। खुद सावधानी बरत रही हैं और दूसरों को सजग कर रही हैं। मरीजों के उपचार से लेकर सेवा कार्य कर यही संदेश दे रही हैं कि हम अपराजिता हैं, हर मोर्चे पर लड़ना और जीतना जानती हैं।
बिजनौर। दुनिया भर को हिला देने वाले कोरोना वायरस कोविड-19 को लेकर लोग दहशत में हैं। लेकिन जिले में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला स्वाथ्यकर्मी पूरी निष्ठा के साथ मरीजों की सेवा करने में जुटी हैं। इन स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी के रूप में उभरा है। हमें ही इसे मात देने के लिए कार्य करना है। हर कोई कोरोना वायरस को मात देने के लिए उपाय करने में लगा है, लेकिन महिला स्वास्थ्यकर्मी इसमें बेहद अहम हैं। उनका योगदान जनसेवा के लिए कभी नहीं भुलाया जा सकता। कोरोना को हराने के लिए कार्य करने वाली इन महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सैल्यूट।
विज्ञापन

- कोरोना को लॉकडाउन से ही समाप्त किया जा सकता है। हम अपना फर्ज ड्यूटी करके निभा रही हैं, आमजन को भी सजग रहना होगा, जंग तभी जीती जा सकती है। - सुदेश रानी, स्टाफ नर्स, जिला अस्पताल बिजनौर
- हम सभी को सोशल डिस्टेंस का पालन करना चाहिए। तभी कोरोना को हराया जा सकता है। वे रात दिन काम करने में जुटी हैं। हम अपना कार्य कर रही हैं, जनता को भी अपनी ड्यूटी निभानी होगी। - यासमीन, फार्मासिस्ट
- हम अपराजिता हैं। विपरीत स्थिति में हम अपने काम से कभी भी पीछे नहीं हटेंगी। मरीजों के इलाज को प्राथमिकता के आधार पर करेंगी। कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतनी जरूरी है। - कुमारी ईशा, स्टाफ नर्स
विज्ञापन

- सेवा भाव ही हमारा कर्म है। मरीज किसी भी प्रकार का हो। हम उसका इलाज करते हैं। परिस्थिति चाहे जैसी हो, हमें अपनी ड्यूटी निभानी है। सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। - रीना देवी, स्टाफ नर्स

बिजनौर में स्टाफ नर्स सुदेश रानी।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में श्रीमती यास्मीन फार्मासिस्ट।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में ईशा स्टाफ नर्स ।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें