फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नुक्कड़ नाटक करके बताए गुलदार से बचाव के तरीके

विज्ञापन
चांदपुर रेंज के क्षेत्र के गांव में गुलदार से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को जागरूक क
विज्ञापन
बिजनौर। ज़िले में मानव और गुलदार के बीच बढ़ते टकराव को कम करने के उद्देश्य से वन विभाग ने मरीचिका फिल्म प्रोडक्शन के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान चलाया। इस पहल का मुख्य लक्ष्य प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को गुलदार से बचाव, सतर्कता और समाधान के बारे में जानकारी देना था।
विज्ञापन


वन विभाग के डीएफओ जय सिंह कुशवाह और एसडीओ ज्ञान सिंह के निर्देशन में, इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। मरीचिका फिल्म प्रोडक्शन के डायरेक्टर अभिकान्त राजपूत ने नाटक की पटकथा लिखी, जबकि शान मोहम्मद ने निर्देशन की कमान संभाली। केके पीपल, अमित मिश्रा और सफल शर्मा जैसे कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से ग्रामीणों को गुलदार समस्या के प्रति जागरूक किया। यह जागरुकता अभियान चांदपुर रेंज के लाडूपुरा और नाईपुरा गांवों में आयोजित किया गया। इन गांवों के ग्रामीणों ने कार्यक्रम में गहरी रुचि दिखाई और बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों के बीच इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा गया, जो समस्या के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें