फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल मार्ग पर जलभराव ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खस्ताहाल मार्ग पर जलभराव ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी
विज्ञापन

मंडावली। मंडावली-गांवड़ी के खस्ताहाल संपर्क मार्ग पर जलभराव होने से ग्रामीणों की परेशानी और भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।
क्षेत्रीय ग्रामीण समरपाल सिंह, अमर सिंह, अजय, टीकम, सोनू, विजय ने कहा कि मंडावली से गांव गांवड़ी होकर जाने वाला मार्ग काफी लंबे समय से खराब है। मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है और मार्ग पर बने गहरे गड्ढों में गिरकर कई लोग घायल हो भी चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में मार्ग की हालत और भी बदहाल हो जाती है। जलभराव होने से गहरे गड्ढे वाहन चालकों को नजर नहीं आते और वाहन चालक हादसों को शिकार हो जाते है। ग्रामीणों ने कहा कि मार्ग का डामर उखड़ गया है। ग्रामीणों ने मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंडावली क्षेत्र के दुष्यंत त्यागी स्मृति द्वार से लेकर गांव राजपुर नवादा तक मार्ग पिछले दो सालों से क्षतिग्रस्त है। यह मार्ग क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गांवों को जोड़ता है, लेकिन मार्ग की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को आवाजाही परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र की सड़कों और संपर्क मार्गों की स्थिति सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें