फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलापूर्ति ठप, भीषण गर्मी में लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलापूर्ति ठप, भीषण गर्मी में लोग परेशान
विज्ञापन

धामपुर। नगर पालिका के कर्मचारी चार दिन में भी पाइप लाइन के लीकेज को नहीं तलाश कर पाए। लीकेज के चलते क्षत्रिय नगर में चार दिन से जलापूर्ति पूरी तरह से ठप कर दी गई। भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। लीकेज मिलने तक जलापूर्ति ठप ही रहेगी
विज्ञापन

कालोनी के निवासी नगर पालिका के पूर्व सभासद संतोष राजपूत, डॉ. बाबू सिंह चौहान, एसके राजपूत, शिशुपाल सिंह, अनिल कश्यप का कहना कि कालोनी निवासी चार दिन से पीने के पानी को लेकर परेशान हैं। उनकी कॉलोनी में नगर पालिका की ओर से जलापूर्ति की जाती है। लेकिन चार दिन पहले पाइपलाइन में गंदा पानी आ रहा था। जब कॉलोनी के लोगों ने शिकायत की तो नगरपालिका ने शिकायत की तो नगर पालिका ने लीकेज की बात कहते हुए, पानी की सप्लाई ही बंद कर दी। अब चार दिन से मोहल्ले में पानी नहीं आ रहा, भीषण गर्मी में पानी के लिए लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पानी ना आने के कारण उनके रोजमर्रा के पानी से होने वाले काम रुक गए हैं। अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार का कहना है कि समस्या का निदान करने के लिए पालिका कर्मचारियों को लगा रखा है। लेकिन अभी तक पाइप लाइन में हुआ लीकेज हाथ नहीं आ पाया है। जैसे ही लीकेज का पता चल जाएगा, उसे ठीक कराकर पानी की आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें