भागूवाला के कोटावाली रपटा मार्ग पर बढ़ा नदी का जलस्तर।
- फोटो : NAZIBABAD
कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ा, आधा घंटा ठप रहा आवागमन
भागूवाला (बिजनौर)। कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से हरिद्वार मार्ग स्थित कोटावाली रपटे से वाहनों का आवागमन आधा घंटा ठप रहा। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से कोटावाली नदी का जलस्तर अक्सर बढ़ जाता है।
मंगलवार सुबह करीब सात बजे कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी के रपटे पर जलस्तर बढ़ाता देख मंडावली पुलिस और एनएचएआई के कर्मचारियों ने वाहनों के आवागमन को रोक दिया। कारों सहित छोटे वाहनों की कोटावाली पुल से आवाजाही कराई गई। हरिद्वार मार्ग स्थित कोटावाली नदी के पुल मार्ग में वर्ष 2018 में तकनीकी खराबी आने के बाद से भारी वाहनों का आवागमन बंद है। भारी वाहन पुल के निकट रपटा मार्ग से होकर गुजरते हैं। मंगलवार को कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से रपटा मार्ग पर करीब दो फीट पानी बहने लगा। जिससे करीब आधा घंटे तक रपटे पर वाहनों का आवागमन बंद रहा।