फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ रहे हालात: गंगा समेत ये नदियां उफान पर, खेतों में घुसा पानी, कभी भी गंगा में समा सकता है यह स्कूल

Tue, 02 Aug 2022 08:48 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

गंगा समेत ये सभी नदियां उफान पर हैं। वहीं गंगा में कटान तेजी से हो रहा है। यह स्कूल कभी भी गंगा में समा सकता है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
विज्ञापन
उफान पर गंगा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर बारिश से गंगा और यमुना सहित अन्य नदियां उफान पर हैं। बिजनौर में गंगा ने खेतों की ओर कटान करना शुरू कर दिया है। गांव फतेहपुर सभाचंद के प्राइमरी स्कूल के कमरे की नींव तक गंगा कटान कर चुकी है। कभी भी यह स्कूल गंगा में समा सकता है। बागपत में यमुना का पानी खेतों में घुस गया है। सब्जी और चारे की फसल डूब गई है।

विज्ञापन

 
बिजनौर में सोमवार को बैराज के घाट पर बने पूजा स्थलों तक गंगा का पानी बह रहा है। चांदपुर-हस्तिनापुर गंगा पुल की अप्रोच सड़क धंसने वाले स्थान पर दूसरे दिन भी पानी की धार को रोकने के प्रयास किए जाते रहे। बांस, बल्ली आदि की बाड़ लगाकर उसके बीच में मिट्टी भरे बोरे डाले जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: भयावह तस्वीरें: चंद मिनटों में उजड़ गईं पांच जिंदगियां, खौफनाक मंजर देख कांपी लोगों की रूह, ये थी हादसे की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत, काठा, निवाड़ा, खेड़ा हटाना, टांडा, कोताना में यमुना खादर में करीब 400 बीघा में सब्जी और चारे की फसल यमुना के पानी में डूब गई है। हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, रविवार रात से सोमवार शाम तक सवा लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यमुना लगातार खेतों की ओर कटान कर रही है। शामली के कैराना में भी यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें