फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शहर के बिजलीघरों में पानी भरा, 11 घंटे बिजली रही गुल

Tue, 05 Aug 2025 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक झमाझम बारिश होने से शहर के आवास विकास और बुखारा बिजलीघर में कई फुट पानी भर गया। इस कारण शहर के करीब 42 हजार उपभोक्ताओं ने 11 से 12 घंटे की लगातार कटौती झेली। बिजली न आने से शहरवासी पेयजल के लिए परेशान रहे। वहीं, हल्दौर में बिजलीघर में पानी भरने से 19 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए सिर्फ दो बिजलीघर ही हैं। उपभोक्ता ज्यादा होने से बिजलीघर भी ओवरलोड चल रहे है। भारी बारिश के कारण दोनों बिजलीघरों में पानी भर गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार रात करीब तीन बजे से ज्यादा पानी भर जाने से आपूर्ति बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें