फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालागढ़ के रामगंगा बांध से 15,274 क्यूसेक पानी की निकासी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगंगा बांध से पानी की निकासी जारी
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ के रामगंगा बांध से 15,274 क्यूसेक पानी की निकासी नदी में जारी है। बांध का जलस्तर 356.200 मीटर पर बना हुआ है।
तीन दिनों से कालागढ़ बांध का जलस्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है, जिसके चलते बांध से रामगंगा नदी में पानी की निकासी जारी है। सहायक अभियंता एमडी जोशी ने बताया कि बांध के जलाशय से 11,974 व रामगंगा जलविद्युत गृह से 3300 क्यूसेक पानी की निकासी नदी में जारी है। रामगंगा नदी में कुल 15,274 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। अफजलगढ़ बैराज से नदी में मीरास्रोत से आने वाला व कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से आने वाले स्रोतों का पानी नदी में चल रहा है।
विज्ञापन

नौ से रात तीन बजे तक टरबाइन बंद रही
रामगंगा जलविद्युत गृह के उपमहाप्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि जैसे ही रामगंगा बांध के गेटों से रामगंगा नदी में पानी की निकासी बढ़ी तो पावर हाउस की मशीनों में कंपन होने लगा, जिसके चलते टरबाइन बंद हो गई। बिजली उत्पादन भी बंद हो गया। एक टरबाइन रात के तीन बजे तक बंद रही। दूसरी टरबाइन से बिजली उत्पादन जारी रहा। सूचना मिलते ही रामगंगा बांध के अधिकारियों ने बांध से पानी की निकासी कम कर दी, जिससे समस्या का समाधान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें