फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रास्तों पर आया पानी, दो गांव फिर बने टापू

Wed, 20 Aug 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
जलीलपुर के गांव रायपुर खादर की ओर से पानी में चलकर आती महिलाएं फोटो संवाद
विज्ञापन
जलीलपुर (बिजनौर)। दो सप्ताह से बाढ़ की मार झेल रहे प्रभावित लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो पा रही है। मंगलवार को फिर से रास्तों पर चार फीट तक पानी बहने लगा जिसमें रायपुर खादर और मीरापुर सीकरी के हालात फिर से टापू जैसे हो गए हैं। आठ गांव के रास्तों पर कार, बाइक से आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन

गांव कुम्हरिया, स्याली, मुजफ्फरपुर खादर, सुजातपुर खादर, दत्तियाना, जमालुदीनपुर का खेड़ा, जलालपुर खादर, रायपुर खादर, मीरापुर सीकरी आदि की सड़कों पर बढ़े जलस्तर के कारण आवाजाही बंद हो गई है। आवागमन के लिए ट्रैक्टर और नाव का सहारा है। गांव रायपुर खादर और मीरापुर सीकरी के हालात टापू जैसे हो गए हैं।
नाव हैं, चलाने वाला कोई नहीं
गांव रायपुर खादर की ओर से पानी में दो किलोमीटर पैदल चलकर आईं महिलाओं ने बताया गांव में ज्यादातर घरों में पानी घुस गया है। पशुओं के लिए रखा भूसा भीगकर नष्ट हो गया है। बताया कि गांव में नाव हैं, मगर चलाने वाला कोई नहीं है।

जलीलपुर के गांव रायपुर खादर की ओर से पानी में चलकर आती महिलाएं फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें