फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर बुुलाकर दिया गुरु मंत्र

Sat, 21 Nov 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रतिभाएं किसी के छिपाए नहीं छिपती हैं। जिले की नौ साल की बैडमिंटन खिलाड़ी सिद्धि कुमारी ने यह बात साबित कर दी है।
विज्ञापन


हैदराबाद में उसके खेल से प्रभावित होकर देश की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने उसको अपने घर पर आमंत्रित किया। उसके परिजन और स्कूल वाले इस उपलब्धि से गदगद हैं।

एसवी पब्लिक स्कूल प्रबंधक आदित्यवीर सिंह के मुताबिक धीरज राठी की पुत्री सिद्धि कक्षा चार की छात्रा है। उसने स्कूल की ओर से बिजनौर, सहारनपुर और मुरादाबाद में अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन कर चुकी है।
विज्ञापन


स्कूल की तरफ से सिद्धि को हैदराबाद स्थित गोपीचंद एकेडमी में एक महीने के प्रशिक्षण पर भेजा गया है। उसके खेल को देखकर देश की नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी बहुत प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


साइना ने सिद्धि को अपने घर पर आमंत्रित किया और पिता हरवेंद्र सिंह से भी मुलाकात कराई। सिद्धि को बैडमिंटन के टिप्स भी दिए।

प्रबंधक आदित्यवीर सिंह व प्रधानाचार्या एश्वर्या वर्मा ने सिद्धि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कहना है कि इससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें