फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भुगतान न होने पर बिलाई मिल के गेट पर धरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरुकी। बुधवार को ग्राम शाहपुर सैदू में हुई किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की बैठक में बिलाई मिल से गन्ना मूल्य भुगतान की मांग की गई। भुगतान नहीं होने पर तीन दिसंबर से मिल गेट पर धरने की चेतावनी दी गई।
बैठक में संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि बिलाई मिल प्रशासन को गन्ना मूल्य भुगतान के लिए 25 नवंबर तक का समय दिया गया था लेकिन अभी तक बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया गया है। इस वर्ष मिल द्वारा लगभग 75 करोड़ रुपये के गन्ने की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

बिलाई मिल की गन्ना भुगतान की धीमी रफ्तार के कारण मिल के किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। बैठक के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने तय किया कि बकाया गन्ना भुगतान को लेकर तीन दिसंबर से बिलाई मिल के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विकास उर्फ नूरी, प्रदीप कुमार, मुस्तकीम अंसारी, वीरेंद्र सिंह, रोहित कुमार, राकेश कुमार, मुनेंद्र सिंह, धीर सिंह, नितिन कुमार, मोहित कुमार, अवनीश कुमार, मानेंद्र सिंह, सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें