फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमियादी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेमियादी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

धामपुर। नहटौर थाने के गांव पप्सरा की वाल्मीकि समाज की महिलाओं ने गांव के कुछ लोगों पर जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय में कार्यरत स्टेनो को ज्ञापन सौंपा। चेताया कि दो दिन में समस्या का निदान नहीं हुआ तो वह 15 मार्च से एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दलित शोषित वनवासी समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव सत्यप्रिय सक्सेना के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज की महिलाएं एसडीएम कार्यालय पहुंची। आरोप लगाया कि उनके गांव के कुछ लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं। उनके द्वारा 17 फरवरी को भी एसडीएम को ज्ञापन देकर अवगत करा दिया गया था। पर अभी तक उनकी समस्या का निदान नहीं हो सका है। आरोपियों ने उनके घर को जाने वाले आम रास्ते को बंद कर दिया है। शुक्रवार को पीडितों ने घर बिकाऊ के पंपलेट्स के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित ज्ञापन में 15 मार्च तक का समय देते हुए चेताया कि उनकी समस्या का निदान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू होगा। प्रदर्शनकारियों में रितु, सारिका, शिवानी, पूजा, सरोज देवी, मुन्नी, सत्यप्रिया सक्सेना, अनीस अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें