फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी ईटों से बना दी मुख्य नाले की गिरी हुई दीवार

विज्ञापन
नहटौर-नूरपुर बाईपास मार्ग पर मुख्य नाले की पुरानी ईटों से बनाई गई दीवार। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पुरानी ईटों से बना दी मुख्य नाले की गिरी दीवार
विज्ञापन

नहटौर। 48 मीटर लंबे नाले की गिरी एक दीवार को भारी भरकम बजट होने के बाद भी मानकों की अनदेखी करते हुए पुरानी ईटों से दीवार बना दी गई। कार्य कराने के लिए नाला निर्माण का टेंडर निकाल दिया गया। नागरिकों ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन

नहटौर नूरपुर बाईपास मार्ग पर नगर के पानी निकासी के लिए बने नाले की दीवार गिरने के बाद उसको सही कराने के लिए नगर पालिका ने टेंडर निकाला। नागरिक राजेंद्र कुमार, केशव सिंह, जावेद अहमद, मौहम्मद साजिद, शहजाद अहमद आदि का कहना है कि राजो वाले कब्रिस्तान के सामने 48 मीटर लंबी एक दीवार बनाने के लिए 565700 रुपये का टेंडर निकाला गया। टेंडर में गिरी हुई दीवार बनाने के स्थान पर नाला निर्माण दर्शाया गया। भारी भरकम बजट होने के बाद भी मानकों की अनदेखी करते हुए पुरानी ईटों से दीवार बनाकर खड़ी कर दी गई। पुरानी ईटों को छुपाने के लिए ऊपर से थोड़ी सी नई ईटे भी लगा दी गईं। आनन-फानन में नाले की सीमेंट से लिपाई करते हुए ढक दिया गया। नागरिकों का कहना है कि मुख्य नाले की दीवार पहले भी गिर चुकी है। यह पानी निकासी का मुख्य नाला है। इसमें कई नालों का पानी आता है। इसके बावजूद पुरानी ईटों से दीवार बना दी गई। जेई उमेश कुमार का कहना है कि नाले में पुरानी ईट लगने की बात सामने आई है। पुरानी ईंटों को भुगतान बिल में शामिल किया जाएगा। पालिका ईओ धर्मदेव ने जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें