फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में गिर गई सात लाख की लागत से बनी दीवार

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम स्वाहेडी में बने खाद गोदाम की गिरी दीवार - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
15 दिन में गिर गई सात लाख में बनी दीवार
विज्ञापन

गजरौला शिव। सात लाख रुपये में बनी गन्ना विभाग के खाद गोदाम की बाउंड्री वॉल 15 दिन में ही गिर गई। विभाग की बाउंड्री वॉल ने मंडी समिति की दीवार को भी अपनी चपेट में ले लिया और वह भी गिर गई। गांव वालों ने ठेकेदार पर मानक के अनुसार सामग्री न लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव स्वाहेड़ी में गन्ना विभाग द्वारा लगभग 50 वर्ष पूर्व खाद गोदाम बनवाया गया था। क्षतिग्रस्त होने की दशा में ग्रामीणों ने विभाग से खाद गोदाम की मरम्मत, चारों ओर दीवार बनवाने की मांग की थी। गन्ना विभाग की ओर से गोदाम की मरम्मत कार्य व बाउंड्री के लिए लगभग 30 लाख का टेंडर जारी किया गया है। ठेकेदार ने खाद गोदाम के पहले लिंटर को तोड़कर दोबारा लिंटर डाला गया। सात लाख रुपये की लागत से बाउंड्री को अभी बने मात्र 15 दिन ही बीते थे कि वह गिर कर धराशाई हो गई । उसके बराबर में पहले से खड़ी मंडी समिति की दीवार भी गिर गई। लाखन सिंह, सुनील कुमार सिंह, आशुतोष कुमार, मुनेंद्र सिंह, छोटिया, अंकित आदि ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने बाउंड्री का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किया गया और घटिया सामग्री का प्रयोग किया है। वहीं, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह का कहना है कि ठेकेदार का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें