फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद में जिला स्तरीय कलर बेल्ट ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। जिला स्तरीय ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रतियोगिता में वालिया ग्लोबल एकेडमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजू राजपूत कोच और रिंकू वर्मा के निर्देशन में नजीबाबाद में ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वालिया ग्लोबल एकेडमी नजीबाबाद के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। लायंस कम्यूनिटी हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में पीएनएस अरिहंत एकेडमी नजीबाबाद को द्वितीय और एसडीएम पब्लिक स्कूल खाईखेड़ी को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सिंह ताइक्वांडो एकेडमी चांदपुर, आरआर पब्लिक स्कूल नूरपुर, दुर्गा पब्लिक स्कूल धामपुर, ग्रीन फील्ड स्कूल किरतपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया। आयोजन के दौरान सिंगल पंच, डबल पंच, डॉन ब्लॉक, हाई ब्लॉक और फट्टा ब्रेकिंग का भी अभ्यास कराया गया। प्रतियोगिता में जीवन सिंह, नसीम अहमद सहित जिले से आए कई कोच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें