बिजनौर। बिजनौर बैराज से दो पहिया और कार सवारों के लिए आवागमन शुरू हो गया है। अब बसों के चलने के लिए पांच सितंबर का इंतजार करना होगा। इसके बाद ही भारी वाहन बैराज पुल से गुजरेंगे।
बिजनौर बैराज पर सीमेंट के पैड स्टल भी पूरी तरह से सूखे नहीं है। जिसके चलते एनएचएआई की ओर से बैराज पुल से भारी वाहनों को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई है। पैड स्टल सूखने के बाद भी बस, ट्रक को पुल से आवागमन की अनुमति दी जाएगी। ऐसे में मेरठ, दिल्ली, मुजफ्फरनगर जाने वाले लोगों दो बार बस बदलनी पड़ रही है। बिजनौर से जाने वाली बैराज पुल से पहले उतार देती है। पैदल पुल पार करने के बाद दूसरी तरफ खड़ी बस में बैठकर लोग अपनी मंजिल तक पहुंच रहे हैं।
बस से सफर करने वाले लोग बैराज पुल का पूरी तरह से चालू होने का इंतजार रहे हैं। वहीं, पुल बंद होने परिवहन निगम को भी राजस्व की हानि हो रही है। इसलिए परिवहन निगम पुल चालू की गतिविधियों पर निगाह बनाए हुए है।