फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

216 रिपोर्ट का इंतजार, मरीज हुए 26 के पार

विज्ञापन
चांदपुर कृषि उत्पादन मंडी थर्मल स्कैनिंग करते स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
216 रिपोर्ट का इंतजार, मरीज हुए 26 के पार
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के 216 लोगों की जांच रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है। अब तक जिले में कुल 26 केस कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। बुधवार तक जिले भर से कुल 932 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। 716 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं हैं। इनमें से 690 नेगेटिव और 26 लोगों में की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लखनऊ लैब ने एक दिन में एक जनपद के 20 सैंपल की ही जांच करने का एलान किया है, वहीं जनपद से प्रतिदिन लगभग 50 सैंपल भेजे जा रहे हैं। ऐसे में लंबित रिपोर्ट की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या और लंबित रिपोर्ट होने से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन की धड़कन बढ़ने लगी है।
सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि जिले से शुरुआती दौर में जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। बाद में शासन के निर्देश पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जांच के लिए मेरठ जनपद में टेस्टिंग शुरू की गई। सैंपल की संख्या बढ़ी तो तो एकमात्र लैब पर भार अधिक पड़ने लगा। इसके बाद मेरठ लैब ने अन्य जिलों के सैंपल की जांच करने से इनकार कर दिया। इसके बाद सभी सैंपल लखनऊ भेजे जाने लगे, लेकिन अब वहां भी सैंपल का भार बढ़ने लगा है। लखनऊ लैब ने एक दिन में केवल एक जनपद से अधिकतम 20 सैंपल की जांच करने पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के कोरोना संभावित मरीजों की जांच बरेली जनपद में शुरू हुई लैब में भी एक दो दिन ही हुई, लेकिन बरेली के अफसरों ने केवल अपने जनपद के ही सैंपल की जांच करने की बात कही। सीएमओ ने बताया कि वर्तमान में भी हालत यही है कि लखनऊ की लैब 20 से अधिक सैंपल स्वीकार नहीं कर रही है। जबकि जिले से हर दिन 50 से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे में लंबित रिपोर्ट की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस लैब पर ओवरलोड होने के कारण 19 अप्रैल से रोजाना भेजे जाने वाले सैंपल अभी लंबित हैं। उनका कहना है कि जिलेवार सैंपल जांचने का नंबर आता है। इसके बाद वहां से जांच रिपोर्ट आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें