फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, धड़कनें बढ़ीं

Sat, 11 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में विधानसभा चुनाव की मतगणना की इंतजार का वक्त खत्म हो गया है। शनिवार को 101 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। भाजपा, सपा व बसपा प्रत्याशियों को  अपनी जीत की आस दिखाई दे  रही है। मतगणना के अंतिम समय में प्रत्याशी के समर्थक वोटों का गुणा भाग करने में जुटे हैं। कोई प्रत्याशी मंदिर जा रहा है तो कोई दुआ पढ़ने में लगा है।
विज्ञापन

जिले की आठ विधानसभा सीटों पर 15 फरवरी को मतदान हुआ था, तभी से प्रत्याशियों के समर्थक जीत के आंकड़े जुटाने में जुटे हैं। सभी मतगणना के दिन का इंतजार कर रहे थे। यह इंतजार अब खत्म हो गया है। शनिवार को सुबह आठ बजे से बिजनौर के सेंट्रल वेयर हाउस में मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना को लेकर भाजपा, सपा व बसपा के प्रत्याशी बेचैन हैं। सभी आठ सीटों पर राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों समेत 101 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 
इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को हो जाएगा। किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा और किसे हार मिलेगी, यह शनिवार को दोपहर तक पता चल जाएगा। कई प्रत्याशियों ने अपनी जीत तय मानकर ढोल नगाड़े बुक कराए हैं तो कई ने मिठाई बनवानी शुरू कर दी है। जीत का जश्न मनाने की हर तरह की तैयारी शुरू कर दी गई है। समर्थकों के लिए मदिरा का स्टॉक पहले से ही कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें