फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाउचर में हेराफेरी की जांच करेंगे एलडीएम

Sat, 26 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में  पीएनबी की मंडी शाखा में छोटे नोटों के नाम पर प्रतिबंधित बड़े नोटों की एंट्री और एक व्यापारी की जमा राशि के वाउचर में हेराफेरी के मामले में आरोपी कैशियर के खिलाफ एलडीएम को जांच सौंपी गई है। बैंकों में दो दिन के अवकाश के बाद यह जांच प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और कैशियर से पूरे प्रकरण पर बातचीत की जाएगी। पीएनबी के मंडल प्रमुख ने इस मामले में जल्द जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को पीएनबी की मंडी शाखा में एक व्यापारी समेत अन्य लोगों ने कैशियर नरेश कुमार पर मोटी कमीशन के लिए काली कमाई को सफेद करने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। व्यापारी विवेक अग्रवाल की ओर से बैंक प्रबंधक को बताया गया था कि उसकी ओर से छोटे नोटों के साथ जमा एक लाख रुपये की राशि को वाउचर में हेराफेरी पर 500 और 1000 रुपये के नोटों के साथ बदलकर दर्शाया गया। इन नोटों को एडजस्ट करने और मोटी कमीशन के लिए कैशियर ने यह कारनामा किया।

व्यापारी और बेंक मैनेजर दिनेश आर्य की ओर से की गई शुरूआती जांच में कैशियर की ओर से हेराफेरी का मामला सामने आया। प्रबंधक की ओर से कैशियर पर लगे आरोप की रिपोर्ट मंडल प्रमुख एके वाही को दी गई। दूसरी ओर व्यापारी की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। इसी मामले में मंडल प्रमुख की ओर से जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम) अजय कुमार को जांच सौंपी है। बैंक में शनिवार और रविवार को अवकाश है। इसलिए बैंक के कार्य दिवस से ही जांच आगे बढ़ेगी। जांच टीम कैशियर से पूछताछ कर पूरा सच जानने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

उधर कोतवाल मुनीश चंद शर्मा का कहना है कि पुलिस अभी विभागीय स्तर पर जांच प्रक्रिया पर नजर रख रही है। वहां की पड़ताल पूरी होने पर कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें