फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे जिले में शांतिपूर्ण रहा मतदान

Wed, 15 Feb 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के जीजीआईसी में मतदान करने के लिए लगी मतदाताओं की लंबी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजनौर में  जिले की आठ विधानसभा सीटों पर बुधवार को 67.15 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान कई जगह आपस में प्रत्याशियों के समर्थकों में नोकझोंक हुई, जिसे पुलिस ने शांत कर दिया।
बिजनौर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा झालू में रामलीला मैदान में स्थित मतदान केंद्र में सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर फर्जी वोटिंग के आरोप लगाए। मामला बढ़ने से पहले ही पुलिस ने उन्हें शांत कर दिया। नहटौर विधानसभा क्षेत्र के अम्हेड़ा में सपा और बसपा के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए भिड़ गए। पुलिस ने हस्तक्षेप कर उन्हें अलग किया। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के जमीरुद्दीन हताई गांव में सपाइयों ने बसपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। इसे लेकर हंगामा भी हुआ। पुलिस ने तत्काल पहुंचकर मामला संभाल लिया। उधर, हल्दौर में वोटिंग के दौरान पर्ची बनवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पथराव में तीन घायल हुए।
विज्ञापन

नगीना विधानसभा क्षेत्र के रायपुर सादात में मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश से दो पक्षों में टकराव हो गया। लाठी-डंडों से किए गए हमले में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। इनमें सरफुद्दीननगर के प्रधान की हालत चिंताजनक है। घटना के बाद करीब एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। 
विज्ञापन

मतदान को लेकर सवेरे से ही गहमा-गहमी का माहौल रहा। सात बजे से पहले से ही वोटर लाइनों में लगने शुरू हो गए थे। पांच बजे के बाद भी मतदान केंद्रों के बाहर वोटरों की लाइनें लगी रहीं। जिले की चांदपुर सीट पर सबसे अधिक 72.64 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान नगीना सीट पर रहा। यहां केवल 63.69 प्रतिशत मतदान हुआ। युवाओं में मतदान को लेकर भारी क्रेज देखा गया। उन्होंने मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आलम यह था कि युवा वोट डालने के लिए और लोगों को भी साथ ला रहे थे। बुजुर्गों के वोट डलवाने में भी युवा आगे रहे। जिले की आठ विधानसभा सीटों में से नजीबाबाद में 66.85 प्रतिशत, नगीना में 63.69 प्रतिशत, बढ़ापुर में 64.30 प्रतिशत, धामपुर में 67.28 प्रतिशत, नहटौर में 65.09 प्रतिशत, बिजनौर में 68.26, चांदपुर में 72.64 प्रतिशत तथा नूरपुर में 67 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें