बिजनौर कलक्ट्रेट से एमएलसी चुनाव के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी।
- फोटो : BIJNOR
12 बूथों पर एमएलसी चुनाव के लिए मतदान आज
बिजनौर। एमएलसी चुनाव के लिए जनपद में 12 बूथों पर शनिवार को मतदान होगा। चुनाव संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। मतदान में 2978 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
डीएम उमेश मिश्रा ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल कलक्ट्रेट नई बिल्डिंग हाल में आयोजित मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण में मतदान कार्मिकों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें। उनकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन तत्पर है।
उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता के पास पहचान पत्र मौजूद नहीं है, तो उसको निर्वाचन आयोग द्वारा विकल्प के रूप में निर्धारित फोटो युक्त पहचान दस्तावेजों की अनुमति प्रदान की गई है। मतदाता की पहचान उनसे सुनिश्चित कराते हुए उसे मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा उपलब्ध कराएं। मतदाता के अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।